Home Blog तुमनार में पारा-वाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, पेद्दापारा बना विजेता

तुमनार में पारा-वाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, पेद्दापारा बना विजेता

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – ग्राम पंचायत तुमनार में आयोजित पारा-वाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न पाराओं की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

समापन समारोह में भाजपा प्रतिनिधियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना, जिला पंचायत सदस्य मिथ्युस कुजूर, सरपंच संदीप तेलाम, दसरथ तेलाम, मांडो तेलाम, ललित तेलाम, पाकलू राम तेलाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में पेद्दापारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं कुम्हारपारा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम हैं। इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि विकसित होती है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। आयोजन ने गांव में खेल के प्रति उत्साह और सामुदायिक सहभागिता का माहौल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here