Home Blog सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों...

सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

0
जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

उत्तर बस्तर कांकेर,  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के तहत लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल द्वारा नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन के स्थानीय रंगमंच भवन में प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने स्थानीय और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं के संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार तथा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Ro.No - 14097/148

कलाकारों ने सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र, श्री संतोष भास्कर, श्री टिकेश्वर जैन, ग्राम जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, ग्राम पेंड्रावन की सरपंच श्रीमती मालती नेताम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here