Home Blog कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: 2 रुपये नहीं हमारे पास,...

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: 2 रुपये नहीं हमारे पास, टिकट लेना मुश्किल,साजिशन बैंक अकांउट फ्रीज किया, हमें असहाय बना चुनाव में उतारना चाहती है सरकार…

0
  • चुनावी बॉन्ड पर कांग्रेस ने आज बीजेपी पर लगाए सिलसिलेवार आरोप
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे ने कहा कि कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं
  • सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा बड़ा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड, कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर IT की कार्रवाई पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को असहाय बनाकर केंद्र सरकार फ्री और फेयर चुनाव की बात करती है। ऐसा नहीं हो सकता। हमारे खाते रिलीज किए जाने चाहिए।

खड़गे ने कहा- लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिले। ED, IT और अन्य स्वतंत्र संस्थाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में चुनावी बॉन्ड को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं, उससे देश की छवि को ठेस पहुंची है।

Ro.No - 13672/156

खड़गे बोले- सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।

2 रुपये नहीं हमारे पास, टिकट लेना मुश्किल’, अकाउंट फ्रीज होने का आरोप लगाकर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (21 मार्च) को पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने दावा कर दिया कि देश में लोकतंत्र नहीं है. दुनिया सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने की बात झूठी है. भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास 2 रुपये नहीं है कि वह नेताओं की मदद कर सके. यहां तक कि टिकट खरीदने के पैसे भी नहीं हैं.

राहुल ने कहा, “देश में हर कोई जानता है कि जब उसका बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड या उसकी फाइनेंशियल आइडेंटिटी मिटा दी जाए, तो कितनी मुश्किलें आती हैं. अगर ऐसा किसी परिवार के साथ किया जाए तो वो भुखमरी से मर जाएगा. किसी बिजनेस के साथ किया जाए तो वह बर्बाद हो जाए.” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “ऐसा ही कांग्रेस के साथ किया गया है. हम अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं को पैसा नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि एक महीने पहले हमारा अकाउंट्स फ्रीज कर दिया गया.”

सोनिया गांधी बोलीं- कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश

सोनिया गांधी ने कहा- ये कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस को पंगु बना दिया जाए। ये लोकतंत्र पर हमला है। अगर कांग्रेस किसी भी तरह से चुनाव प्रचार में खर्च नहीं कर सके तो चुनाव किस बात का। पिछले एक महीने से हम हमारे 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here