उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 02 अक्टूबर 2026 को शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी, विदेशी (कम्पोजिट), प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी, विदेशी (कम्पोजिट) मदिरा के फुटकर दुकान में संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किए हैं।



