Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत कल ग्राम मोदे में लगेगा ‘सेवा सेतु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल ग्राम मोदे में लगेगा ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर’ ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं

0

उत्तर बस्तर कांकेर, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन कांकेर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से 30 सितंबर को विकासखंड कांकेर के ग्राम मोदे में ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग, मनोरोग एवं दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही सामान्य बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए एम.डी. मेडिसिन की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की यह पहल स्वस्थ गांव, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ कांकेर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here