Home Blog भनेसर में राखड़ डंपिंग से ग्रामीणों को भारी परेशानी

भनेसर में राखड़ डंपिंग से ग्रामीणों को भारी परेशानी

0
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम भनेशर में होराइजन कोल वाशरी की रेलवे साइडिंग के पास राखड़ डंप किए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि राखड़ डंप करने का क्षेत्र मुख्य सड़क से सटा हुआ है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपिंग के दौरान सड़क पर राखड़ फैल जाता है। वाहनों की आवाजाही और हवा चलने पर यही राखड़ धूल के गुबार के रूप में उड़ने लगता है। इससे सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। धूल के कारण सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई देने में भी दिक्कत होने की बात कही जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Ro.No - 14097/148

लोगों का कहना है कि राखड़ डंप करने वाली कंपनी की ओर से इसके रखरखाव और सुरक्षित डंपिंग को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। सड़क के किनारे राखड़ जमा होने से आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन से सड़क पर फैले राखड़ को हटाने, धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने और राखड़ के सुरक्षित रखरखाव की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here