Home Blog छात्रावास में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रावास में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
पटना पुलिस ने 1.80 लाख रुपये की चोरी की सामग्री की बरामद

कोरिया । थाना पटना पुलिस ने प्री-मैट्रिक छात्रावास की अधीक्षिका के आवास में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी की पायल एवं कान की बाली समेत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की सामग्री बरामद कर जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने-चांदी के आभूषण एवं 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 2 लाख 30 हजार 600 रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। मामले में थाना पटना में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 331(4), 300(1), 3(8) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था।

Ro.No - 14097/148

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं पुलिस की तस्दीक के आधार पर सरना पारा, वार्ड क्रमांक 05 निवासी महबूब रजा उर्फ बाबू (19) एवं सौरभ गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता (24) से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी की पायल और कान की बाली शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

चोरी की घटना के सफल खुलासे में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक संदीप साय एवं प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here