Home Blog व्यापारी संघ की पहल बस स्टैंड की सफाई के बाद मुक्ति धाम...

व्यापारी संघ की पहल बस स्टैंड की सफाई के बाद मुक्ति धाम में हुआ पौधरोपण

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – स्वच्छ और सुंदर नैमेड के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत नैमेड में व्यापारी संघ ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की। बुधवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक शहीद गुंडाधुर बस स्टैंड परिसर में व्यापारी संघ, पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया।

एक घंटे चले इस अभियान में बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद चांदनी चौक स्थित मुक्ति धाम परिसर पहुंचकर पौधरोपण किया गया। सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए आयोजित इस पहल ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया शंकर पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राव, उप सरपंच दीपक कोरसा, पंचायत सचिव अशोक गिरी, व्यापारी संघ अध्यक्ष सेंड्रा श्रवण, सोनू भदौरिया, रमेश तेलम, महावीर राणा, तुका राम ठाकुर एवं कगेश पटेल सहित व्यापारी संघ के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

व्यापारी संघ की इस पहल को स्थानीय स्तर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here