Home Blog उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

0
अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई, 01 महिला सहित 02 आरोपी पकड़े गए

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

ग्राम उडकुड़ा, गायतापारा में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी ज्योति निषाद (50 वर्ष) के कब्जे से 10 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 30 नग देशी प्लेन मदिरा के पौवा, कुल 15.400 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। महिला आरोपी के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Ro.No - 14097/148

एक अन्य कार्यवाही में ग्राम पुरी निवासी धनश्याम धनकर (30 वर्ष) के कब्जे से बीयर, पार्टी स्पेशल, वन शॉट व्हिस्की एवं देशी प्लेन मदिरा सहित कुल 3.890 बल्क लीटर शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 203/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।

दोनों प्रकरणों में कुल 19.290 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

कार्यवाही में थाना चारामा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, साइबर सेल प्रभारी राजेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अवैध शराब सहित किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

📞 पुलिस हेल्पलाइन : 9479155125

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here