घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा का पौधा उगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
नारियल पेड़ के नीचे उगाया गया गांजा का बड़ा पौधा, वजन 03 किलो 600 ग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹1,80,000/- बरामद।
थाना सरोना पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
◽ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध “उजियारा अभियान” चलाया जा रहा है।
◽ इसी क्रम में दिनांक 29.09.2026 को थाना सरोना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंगनपुर निवासी भुनेश्वर साहू पिता स्व. रत्तीराम साहू, उम्र 52 वर्ष द्वारा अपने घर की बाड़ी में नारियल पेड़ के नीचे अवैध रूप से गांजा का पौधा उगाया गया है।
◽ सूचना की तस्दीक उपरांत थाना सरोना पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर एवं बाड़ी में विधिवत रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नारियल पेड़ के नीचे उगाया गया गांजा का बड़ा पौधा कुल वजन 03 किलो 600 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/- बरामद कर जप्त किया गया।
◽ आरोपी के विरुद्ध थाना सरोना में अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी भुनेश्वर साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, उनि केजूराम रावत, सउनि गोपाल, सउनि शंकर शोरी, आरक्षक डोमेश नागेश, दिलीप सलाम, लखन भास्कर, चन्द्रप्रकाश मरकाम, महिला आरक्षक अमिला उईके एवं भगवती कांगे का विशेष योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा खेती/उत्पादन की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर :- 9479155125 को सूचना दें।



