Home Blog दिल्ली में दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर हुआ...

दिल्ली में दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर हुआ मंथन

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अनु. जाति कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल और मस्तूरी के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। सम्मेलन में देशभर से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सम्मान और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुला एवं सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने दलित और आदिवासी समाज के सामने मौजूद सामाजिक एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे तथा संविधान में निहित समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा हुई कि दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाए। साथ ही सामाजिक बराबरी, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अशोक राजवाल और विधायक दिलीप लहरिया ने सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन के समापन अवसर पर संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करने तथा दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here