Home Blog हर विकासखंड में मुनगा पौध उत्पादन और प्रबंधन का प्रशिक्षण, मैदानी अमला...

हर विकासखंड में मुनगा पौध उत्पादन और प्रबंधन का प्रशिक्षण, मैदानी अमला हो रहा दक्ष

0

रायगढ़, ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को मुनगा पौध उत्पादन एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षकों को मुनगा की पौध तैयार करने, रोपण, खाद एवं उर्वरक के उपयोग, जैविक विधि से कीट-रोग नियंत्रण तथा सिंचाई सहित पौधों के समुचित प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

Ro.No - 14097/148

घरघोड़ा विकासखंड में शासकीय उद्यान रोपणी में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान भी पर्यवेक्षकों को मुनगा पौध तैयार करने और उसके संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय अमले को तकनीकी रूप से दक्ष करना है, ताकि वे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से परिवारों को मुनगा लगाने और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित कर सकें। अभियान के प्रथम चरण में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में 15 मुनगा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से पौध उत्पादन से लेकर पौध संरक्षण तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मैदानी अमले तक पहुंचाई जा रही है, जिससे अभियान को घर-घर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here