Home Blog सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम भूरसातरहुल, लोहत्तर, जाड़ेकुर्से एवं परभेली में...

सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम भूरसातरहुल, लोहत्तर, जाड़ेकुर्से एवं परभेली में चलित थाना आयोजित।

0
लगभग 500 ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी ।
ग्राम स्तर पर पूर्ण नशाबंदी के लिए समिति गठित कर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीणों को अपराध एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना भानुप्रतापपुर के क्षेत्र के ग्राम भूरसातरहुल एवं थाना लोहत्तर क्षेत्र के ग्राम लोहत्तर, जाड़ेकुर्से एवं परभेली में चलित थाना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उपस्थित ग्रामीणों एवं ग्राम प्रमुखों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Ro.No - 14097/148

ग्रामीणों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जानकारी देते हुए OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज एवं ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी दी गई।

उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।

नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर परिणामों के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में आमजन की सहभागिता का महत्व बताया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के संबंध में समझाइश दी गई।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:-

आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here