Home Blog वरिष्ठजन समाज की नींव और संस्कारों की धरोहर,,, विवेक पाण्डेय

वरिष्ठजन समाज की नींव और संस्कारों की धरोहर,,, विवेक पाण्डेय

0
अंतर्राष्ट्रीय ब्रिज जन्म दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा वार्ड क्रमांक 48 के मोपका-गड़रिया स्थित सामुदायिक भवन में बुजुर्गों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान वक्ताओं तथा विवेक पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की नींव होने के साथ-साथ संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। समाज में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सह-प्रभारी पल्लव धर, संयोजक थानराम साहू, सह-संयोजक ईश्वर यादव सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके अनुभवों को साझा किया।

वृद्धजन दिवस के अवसर पर बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जरूरतमंद बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल भी की गई।

आयोजकों ने कहा कि वृद्धजन दिवस केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के सम्मान और उनकी गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here