Home Blog “साइबर जागृति अभियान” के अंतिम दिवस कांकेर पुलिस की विशेष पहल।

“साइबर जागृति अभियान” के अंतिम दिवस कांकेर पुलिस की विशेष पहल।

0
ग्राम सभा से साइबर सुरक्षा तक—गांधी जयंती पर कांकेर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान ।
गांधी जयंती के अवसर पर सत्य एवं जागरूकता के विचारों से प्रेरित होकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का सामूहिक संकल्प।
400 से अधिक ग्राम सभाओं में “साइबर जागरूकता प्रस्ताव” पारित कर साइबर सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ा गया ।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के सप्तम एवं अंतिम सप्ताह के निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप 02 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के अवसर पर कांकेर पुलिस द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं को साइबर जागरूकता से जोड़ते हुए विशेष पहल की गई।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ग्राम सभाओं में “साइबर चौपाल” आयोजित कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।

Ro.No - 14097/148
400 से अधिक ग्राम सभाओं में पारित हुआ साइबर जागरूकता संबंधी प्रस्ताव:–

अभियान के अंतिम दिवस जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आयोजित 400 से अधिक ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता संबंधी प्रस्ताव पारित करवाया गया।

प्रस्ताव के माध्यम से ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक/कॉल से सावधान रहने, डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने के संबंध में सामूहिक रूप से जागरूकता एवं सतर्कता का संकल्प लिया गया।

इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को केवल पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता का स्थायी माध्यम विकसित करना है।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानी बरतें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here