Home Blog यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाने एवं सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण...

यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाने एवं सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरुद्ध कांकेर यातायात पुलिस की विशेष कार्यवाही।

0
विगत 03 दिनों में 30 से अधिक बसों पर कार्यवाही, ₹61,800 समन शुल्क वसूल।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों पर न्यायालयीन कार्यवाही, ₹80,000 अर्थदंड।
मॉडिफाइड साइलेंसर एवं बहुरंगी लाइट वाले 20 वाहनों पर कार्यवाही।
सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले 58 दुकानदारों/मकान मालिकों को नोटिस।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी कांकेर श्री दीपक साव के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विगत 03 दिनों से यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान बसों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग, तेज गति एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 30 से अधिक बसों के विरुद्ध करते हुए कुल ₹61,800/- समन शुल्क वसूल किया गया।

Ro.No - 14097/148

शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर कुल ₹80,000/- अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

वाहनों में नियम विरुद्ध बहुरंगी लाइट एवं बिना नंबर प्लेट के मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग पाए जाने पर कुल 20 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹16,200/- समन शुल्क वसूल किया गया।

शहर के भीतर सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात तथा आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 58 दुकानदारों एवं मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए।संबंधितों को सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।

कांकेर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here