Home Blog आश्रम-छात्रावासों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर विश्वदीप

आश्रम-छात्रावासों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर विश्वदीप

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर विश्वदीप ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा करते हुए बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और शिक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कन्या छात्रावासों में महिला नगर सैनिक की व्यवस्था, गंभीर बीमारी वाले बच्चों का अलग स्वास्थ्य रिकॉर्ड तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त स्थान वाले परिसरों में किचन गार्डन विकसित करने को कहा गया।

Ro.No - 14097/148

लंबित वन अधिकार मान्यता प्रमाण-पत्र दो दिनों में तैयार करने तथा सभी विद्यार्थियों के आधार और APAAR आईडी का कार्य एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। पात्र पालकों के श्रम कार्ड बनवाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने को भी कहा गया।

विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की विशेष कोचिंग शुरू करने तथा खेल सामग्री बच्चों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित मंडल संयोजक और आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक-अधीक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here