Home Blog बीजापुर में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा रवाना

बीजापुर में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा रवाना

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने मिनी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया।

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बीजापुर चार दशक से अधिक समय तक नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा, लेकिन सुरक्षा बलों के साहस और केंद्र-राज्य सरकार के प्रयासों से अब क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सड़क, पुल-पुलिया और केंद्र-राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख किया।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी दीपेश अरोरा और भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, महामंत्री फूलचंद गागड़ा, संजय लुक्कड़, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पवार, सतेंद्र ठाकुर, दयाशंकर पटेल, राजू कलमू, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाज प्रमुखों व अन्य को सम्मानित किया गया। वहीं बीजापुर जिले के चारों विकासखंडों के लिए सेवा ज्योति यात्रा रवाना की गई। इस दौरान बाइक और पैदल रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here