Home Blog होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

0

Police will keep a special eye on hooligans during Holi

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.03.2024 को होली पर्व के मद्देनजर पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम द्वारा जिला रायगढ़ एवम सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत संचालित 05 थानों के डॉयल 112 के ईआरवी चालक और आरक्षकों की मीटिंग लिया गया ।

Ro.No - 13672/156

एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने बताया कि डॉयल 112 आमजन के लिए बेहद मददगार साबित हुई है । विपत्ति के समय सबसे पहले डॉयल 112 पर कॉल करना उचित समझते हैं, आमजन की अपेक्षा अनुरूप इस विश्वसनियता को बताये रखना पुलिस का दायित्व है । उन्होंने आने वाले होली में डॉयल 112 और पुलिस पेट्रोलिंग की महत्वपूर्ण ड्यूटी होना बताये और डॉयल 112 स्टाफ को हर इवेंट पर तत्काल पहुंचकर कॉलर को सहायता उपलब्ध कराने कहा गया । उन्होंने त्यौहार दौरान अनुशासित रहकर ड्यूटी करने, बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने देंने बोले। बैठक में पुलिसकर्मियों को इवेंट का एटीआर में घटना का विवरण तथा फोटो प्रोफर्मानुसार भरने, स्टाइपेज प्वाइंट पर ही ड्यूटी तब्दील करने तथा निर्धारित गणवेश में ड्यूटी करने समेत महत्वपूर्ण निर्देश दिये । मीटिंग दौरान बेहतर कार्य वाले लिये पुलिस मुख्यालय द्वारा पुरस्कृत किये गये धरमजयगढ़ रायनो के एबीपी चालक अमित भगत व आरक्षक मनोज साहनी एवं कोसीर राइनो के आरक्षक धनंजय खांडेकर व चालक दुष्यंत लहरे की प्रशंसा कर एडिशनल एसपी ने उन्हें प्रशिस्त पत्र प्रदाय कर उत्साहवर्धन किया गया । मीटिंग में डीपीसीआर प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के साथ सभी राइनो के चालक और आरक्षक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here