Home Blog केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे,बोले- यह उनके कर्मों का...

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे,बोले- यह उनके कर्मों का फल

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी में काफी आक्रोश है। आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और पूरी दिल्ली को सुरक्षा के मद्देनजर एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच केजरीवाल के कुछ पुराने साथियों ने प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं कि अरविंद केजरीवाल जो कभी मेरे साथ काम करते थे, उन्होंने शराब के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। अब वह खुद शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण ही हुई है।”
अन्ना हजारे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को इस तरह की नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने बोला था कि हमारा काम शराब नीति बनाना नहीं है। एक छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब बुरी चीज है। लेकिन उन्होंने नीति बनाई। उन्हें लगा कि वह इससे ज्यादा पैसे कमा लेंगे, इस वजह से उन्होंने इस नीति को लागू किया। मैं इस पर दुखी ता, मैंने उन्हें दो बार चिट्ठी भी लिखी।”

Ro.No - 13672/156

अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी थी जंग

गौरतलब है कि साल 2011 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टचार के खिलाफ जंग छेड़ी थी और केजरीवाल इस जंग में उनके साथ डट कर खड़े रहे। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप (IAC) का गठन भी किया था। इस मांग को लेकर वह राम लीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस वक्त यह आंदोलन 28 अगस्त तक चला। उस समय अरविंद केजरीवाल के साथ किरण बेदी, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने भी अन्ना हजारे के साथ इस आंदोलन में शामिल थे लेकिन अन्ना हजारे के बाद केजरीवाल आंदोलन का मुख्य चेहरा बनकर उभरे। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का गठन किया और 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here