Home Blog महमंद में चंदन यादव का भव्य देवी जागरण संपन्न, भजनों...

महमंद में चंदन यादव का भव्य देवी जागरण संपन्न, भजनों और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन

0
धार्मिक आयोजन सनातन परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक,, राजेश सूर्यवंशी

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद (लाल खदान) में एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य देवी जगराता श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

Ro.No - 14097/148

जगराता में प्रसिद्ध भजन गायक चंदन यादव एवं उनकी टीम ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं देवी-देवताओं की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक : सूर्यवंशी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। माता रानी की आराधना हमें सत्य, शक्ति, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ती है। महमंद के युवाओं ने सामूहिक प्रयास और समर्पण से जिस भव्य आयोजन को सफल बनाया है, वह सराहनीय है।

जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह तथा सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा ओमप्रकाश सूर्यवंशी, लव कुमार सूर्यवंशी, राजेश वैद्य, अमित निर्मलकर, तिलक साहू, माधव साहू, राजेश, राकेश सूर्यवंशी, राजा निषाद, सितेन्द्र माकरे, इंद्रजीत महतो, राम टंडन, कुलदीप रजक, जितेंद्र, बजरंग, प्रहलाद निर्मलकर, सचिन, दुर्गेश, शैलेश, अर्जुन, जगमोहन, महेंद्र, सुखनंदन सूर्यवंशी, धरमलाल सूर्यवंशी एवं दुर्गा सहित ग्राम पंचायत महमंद के पंचगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here