Home Blog भड़हा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों...

भड़हा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। ग्राम भड़हा स्थित प्रौद्योगिकी केंद्र में उद्यानिकी फसलों में तकनीकी उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण में 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. यशपाल सिंह निराला, सहायक प्राध्यापक कीट रोग विज्ञान, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर ने धान एवं फलदार पौधों में लगने वाले कीटों तथा उनके प्रभावी प्रबंधन की जानकारी दी। सहायक उद्यान विकास अधिकारी प्रहलाद यादव ने उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया।

Ro.No - 14097/148

वहीं, उद्यानिकी रिसोर्स पर्सन डॉ. देवेंद्र कुमार साहू ने फलदार पौधों के उत्पादन एवं प्रबंधन की तकनीक समझाई। उन्होंने गुट्टी बांधने और एयर लेयरिंग जैसी पौध तैयार करने की विधियों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया। डॉ. रोशन भारद्वाज ने धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण एवं श्री विधि से खेती करने की जानकारी दी। नवीन मेश्राम ने बीजीए कल्चर के उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ग्राम पचपेड़ी के उपसरपंच करण टंडन, ग्राम पंचायत भड़हा के सरपंच प्रतिनिधि बाजे राम डहरिया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here