उत्तर बस्तर कांकेर, 22 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रैण्डमाईजेशन 27 मार्च को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल ने बताया कि इसके पश्चात् 28 एवं 29 मार्च 2024 को विधानसभावार प्रथम याद्च्छिकीकरण (रेण्डमाईजेशन) किए गए मशीनों को ईएमएस साफ्टवेयर में स्कैन कर पृथक करने हेतु प्रातः 10 बजे वेयर हाऊस खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉलीटेक्नीक कॉलेज नाथियानवागांव में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों को पृथक-पृथक करने एवं वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।



