Home कांकेर जिले को टी.बी. मुक्त किये जाने विश्व क्षय दिवस पर ली गई...

जिले को टी.बी. मुक्त किये जाने विश्व क्षय दिवस पर ली गई शपथ

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 मार्च 2024/राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत आज मातृत्व एवं शिशु अस्पताल अलबेलापारा में विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे द्वारा जिले को वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त किये जाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही टीबी रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी बलगम की जांच कराने की अपील भी की गई। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय सम्बंद्व जिला चिकित्सालय के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमल भगत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. के.के. ध्रुव एवं डॉ. विकास साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here