Home Blog ठेकेदार पर 11 मजदूरों की मजदूरी नहीं देने का आरोप, राजकुमार इंटक...

ठेकेदार पर 11 मजदूरों की मजदूरी नहीं देने का आरोप, राजकुमार इंटक जिला अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग

0
श्रम पदाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला। बीजापुर में ठेकेदार द्वारा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित 11 मजदूरों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से न्याय की गुहार लगाई है। इंटक जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में श्रम पदाधिकारी बीजापुर के नाम कर्मचारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मामला पनारापारा, बीजापुर निवासी राजमिस्त्री लक्ष्मण मांझी सहित 11 मजदूरों का है। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार अमर राठौर ने नरेंद्र साहू के निजी मकान निर्माण कार्य में उनसे मजदूरी करवाई, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। बकाया राशि मांगने पर ठेकेदार द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे मजदूर परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

Ro.No - 14097/148

ज्ञापन देने दौरान इंटक की महिला जिला अध्यक्ष बबीता झाड़ी, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुर्गम एवं जिला महामंत्री पिंटू गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी राशि दिलाने की मांग की।

इंटक जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि श्रम विभाग से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया तो पीड़ित मजदूरों के साथ संगठन आगे की लड़ाई लड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here