Home Blog मां की आराधना के साथ मानव सेवा ही नवरात्रि का सच्चा संदेश:...

मां की आराधना के साथ मानव सेवा ही नवरात्रि का सच्चा संदेश: महंत ओम नारायण द्विवेदी

0
देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती और भंडारों से भक्तिमय हुआ माहौल

एमसीबी । नवरात्रि पर्व के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में प्रतिदिन मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और महाआरती की जा रही है। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। वहीं, जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद एवं भोजन वितरित किया जा रहा है।

श्री राम मंदिर के संस्थापक महंत पंडित ओम नारायण द्विवेदी ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां की आराधना के साथ मानव सेवा और परोपकार करना ही नवरात्रि का सच्चा संदेश है। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना के साथ हमें श्रद्धा, संयम, सकारात्मकता और अच्छे कर्मों की प्रेरणा देता है।

Ro.No - 14097/148
देवी मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु

जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित श्री शीतला माता की मढ़िया में प्रतिदिन मां का विशेष श्रृंगार और महाआरती की जा रही है। इसी प्रकार आमाखेरवा रोड स्थित श्री दुर्गा धाम तथा नई लेदरी के छोटे सिद्ध बाबा धाम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में गूंजते मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

भंडारों से मिल रहा सेवा और सद्भाव का संदेश

नवरात्रि के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरित कर सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना के साथ धार्मिक आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here