Home Blog अग्रसेन जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन एवं भव्य शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन एवं भव्य शोभायात्रा

0

सरसींवा – श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ,महिला समिति एवं जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान 10 दिनों तक विविध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ विमल अग्रवाल सी ए एवं समाजसेवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
अग्र शिरोमणि छत्रपति महाराजा अग्रसेन की जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी शोभयात्रा की शुरुआत स्मृति भवन से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कि गई शोभायात्रा में सबसे आगे संभलपुर से आये कर्मा नृत्य उसके बाद उड़िया ढोल नगाड़ा के पश्चात रथ गाड़ी में आकर्षक सजावट के साथ अग्रसेन जी मूर्ति जो कि फूलो से शुशोभित की गई थी नगाड़े की धुन पर अग्र बन्धु नाचते गाते अग्रसेन महराज की जयघोष करते चल रहे थे

शोभायात्रा स्मृति भवन से निकलकर भटगांव रॉड,सराईपाली रॉड मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड से वापसी स्मृति भवन पहुची मार्ग में जगह जगह समाजजनों द्वारा ठंडा ,चाय बिस्किट एवं जलपान की व्यवथा की गई थी

Ro.No - 14097/148

संबलपुरी कर्मा एवं उड़िया ढोल ने नगाड़ो की धाप ने सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया

शोभायात्रा के वापसी स्मृति भवन पहुचने पर मुख्य अतिथि एवं समस्त अग्र जनों द्वारा अग्रसेन महराज की आरती की गई
समाज के अध्यक्षता कर रहे रमेश जालान जी ने कहा कि खाली नारा लगाने से कुछ नही होगा महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को जो एकता और समरसता का संदेश दिया था उस संदेश को साकार रूप देना पड़ेगा आगे उन्होंने कहा कि आजकल की महिलाएं फैशन और मोबाइल में ही लगे रहती है बड़ो के सम्मान और कुछ समय भक्ति जरूर करे इसके साथ ही समाज मे चल रहे कई प्रकार के सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला

मारवाड़ी युवा मंच एवं जाग्रति शाखा द्वारा एवं महिला समिति की सक्रियता ,समर्पण देखते ही बनता है 15 दिनों से की जा रही तैयारियां सुव्यवस्थित प्रबन्धन व आत्मीय आमंत्रण से यह आयोजन केवल कार्यक्रम न रहकर एक पारिवारिक उत्सव बन गया है आयोजन समिति के पदाधिकारी दिन रात जुटे रहे
बिलासपुर से पधारे मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल जी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की एक ईंट और रुपया को चरितार्थ करने की जरूरत है त्याग ,सेवा,सहयोग की भावना को अमल में लाना होगा परिवार के बच्चों को धर्मिक एवं आध्यात्मिक होना चाहये

बड़ो को बच्चों के लिए समय निकालना चाहये आगे उन्होंने कहा कि मैं समाज के कार्य के लिए हमेशा ततपर रहुगा
15 दिनों चल रहे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं क्रिकेट,स्लो स्कूटी रेस,जैसा देश वैसा भेष,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,मटका फोड़,सबसे बड़ा रुपया, नॉट गिनो,वजन बताओ,तीन पीढ़ी का साथ,बूगी वूगी,पिरलो पास ,म्युजिकल हौजी,गैस करो केस, ट्रेजर हंट ,बिगर बैलंस प्रतियोगिता, राम नाम लेखन के लिए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार रखा गया थे जिसे मुख्य अतिथि के हाथों से वितरित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here