Home Blog मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

0
कक्षा 12वीं एसटी, एससी के मेधावी विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन 31 अक्टूबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 08 अक्टूबर से सभी प्राचार्यों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय के प्राचार्यों को प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मेरिट सूची व दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल https://schoolscholarship.cg.nic.in के होम पेज पर भी उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी स्वयं पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज स्थायी जाति प्रमाण-पत्र एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। योजना की शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है इस हेतु पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण-पत्र अध्ययनरत महाविद्यालयीन संस्था से प्रमाणित कर संस्था की फीस की रसीद के साथ प्रारूप डाउनलोड कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

Ro.No - 14097/148

इस प्रकार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण शाला से सत्यापन उपरांत संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापन के बाद दो स्तरों से सत्यापित विद्यार्थियों के आवेदन डीपीआई को भेजेंगे। मेरिट के विद्यार्थियों तक पर्याप्त सूचना व प्रचार-प्रसार तथा अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति की प्रक्रिया के उपरांत लक्ष्य उपलब्ध बजट की सीमा में अंतिम सूची पर डीबीटी की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ प्रमाणपत्र के एआरएन नंबर का उपयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here