उत्तर बस्तर कांकेर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर अंतर्गत संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को त्यौहार से पहले श्रम सम्मान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक किया गया है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को माह अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक कुल चार माह की श्रम सम्मान राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृति प्राप्त होने के मात्र तीन दिवस के भीतर कोषालय के माध्यम से राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।
Ro.No - 14097/148



