Home कांकेर आलपरस पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश

आलपरस पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश

0

जांच उपरांत तीन सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम-आलपरस के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत 16 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजे ग्राम आलपरस जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक अज्ञात माओवादी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच किये जाने बाबत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग के अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़ श्री एन.के. बंजारा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को दण्डाधिकारी जांच के उपरांत निर्धारित 11 बिन्दुओं में प्रतिवेदन तैयार कर तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here