छात्र लच्छू राम नूरेठी,कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा में अपने मेहनत से मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल की।
नारायणपुर- आदिम जाति -अनुसूचित जाति विकास विभाग छ.ग. द्वारा 10 मार्च 2024 को पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गारंजी में आयोजन किया गया। चयन परीक्षा में 5 वीं अध्ययनरत जिलेभर के परिक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित विषयों से संबंधित कुल 100 प्रश्र पूछे गए थे। जिसमें प्रत्येक प्रश्न पर 1-1 अंक निर्धारित किया गया था।
परीक्षा में बालक आश्रम तोके, विकास खंड-ओरछा, के छात्र चि.लच्छू राम नुरेटी भी शामिल हुआ। जिसमें यह छात्र अपने मेहनत के बदौलत मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल कर अपने संस्था का मान बढ़ाया। एवं साथ ही साथ आगे कि पढ़ाई के लिए अपना सीट पक्का कर लिया। *अब यह छात्र लाखों फीस देकर अध्ययन करने वाले स्कूल में 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन करेगा।
माँ का सड़क दुर्घटना में हुई मौत
दुःख कि पहाड़ के बीच पढ़ाई को कम नही किया।विगत कुछ माह पूर्व चि.लच्छू राम नुरेटी कि माँ का सड़क दुर्घटना में मौत हुयी औऱ छात्र के जीवन से उसके माँ का साथ छोड़ जाना एक छोटे से बच्चे के ऊपर क्या बीतता होगा यह वही जान सकता है।
अधीक्षक श्री बुधराम कुमेटी,बालक आश्रम तोके,विकास खण्ड ओरछा जिला-नारायणपुर छ. ग. -कुमेटी ने कहा जब भी मैं उसको शांत देखता था तब उसे हिम्मत देता रहता था औऱ उसे मेरा उदाहरण देता था। उसे यही कहता था कि मेरी माँ का भी बचपन में देहांत हो गया मैं तो उन्हें ठीक से पहचान भी नही पाया मुझे उनका चेहरा भी याद नही फिर भी मैं पढ़ाई में हार नही माना औऱ कॉलेज ताकि शिक्षा पूर्ण किया औऱ आज मैं यहाँ हुँ। फिर छात्र धीरे- धीरे मेरे करीब आकर पढ़ाई के बारे पूछता रहा औऱ मैं उसे पढ़ने कि हिम्मत देता रहा। फिर छात्र रात 11-12 बजे तक पढ़ाई कर अपने भविष्य बनाने कि ओर चला।
हर वर्ष बच्चों ने उच्च संस्थान प्रवेश परीक्षा में भाग लेकर मेरिट सूची में नाम अंकित कर रहे हैं
विगत कई वर्षों में हमारे संस्थान ने कई बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए बड़े संस्थानों में जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल, एकलव्य आवासीय विद्यालय, और कई अन्य संस्थाओं में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश दिलाया है।
जब कोई छात्र सफलता की सीढ़ियों को चढ़ता है निश्चित ही संस्था औऱ गुरुजनो को गर्व महसूस कराता है।
छात्र कि सफलता के लिए मैं समस्त शिक्षक साथियों औऱ साथी कर्मचारियों को दिल कि गहराइयों से देता हुँ औऱ शुभकामनायें देता हुँ। कहीं न कहीं आप सबके साथ से ही आश्रम के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा है। छात्र कि इस सफलता पर मैं अधीक्षक होने के नाते प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया औऱ उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए शुभकामनायें दी।तथा साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल में सीट मिलने पर प्रवेश कराने कि सम्पूर्ण जिम्मेदारी ली।



