
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी के विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक रायगढ़ के मार्गदर्शन में तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इस तारतम्य में टी आर एन एनर्जी 600 मेगा वाट के पावर प्लांट में ले जाया गया। विद्यालय के आग्रह पर उद्योग प्रबंधन ने बच्चों को अपने स्वयं के साधन से लेकर अपने प्लांट का भ्रमण कराया ।
इस अवसर पर बच्चों को ऑपरेशन हेड डोलनारायण पटेल ने प्रॉजेक्टर के माध्यम से पी पी टी तैयार कर पावर प्लांट के बारीकियों को बताया उसके पश्चात विद्यार्थियों को ऑपरेशन हेड डोलनारायण पटेल उनके डिप्टी मनोज सिंह फायर एंड सेफ्टी हेड काज़ी इकबाल कंट्रोल ऐंड टूल्स हेड नीलेश मोंगा के साथ उनकी टीम ने बॉयलर, जनरेटर, कोल साइजिंग, वाटर प्लांट स्वीच यार्ड, ट्रांसफार्मर आदि आदि क्षेत्रों का भ्रमण करा कर पावर जनरेट होने के बारीकियों को बताया। भ्रमण के बाद क्वेश्चन हावर में बच्चों ने टी आर एन एनर्जी की यात्रा को यादगार पल बताते हुए कहा कि एक बटन दबाते ही घर रोशन हो जाता है उसके लिए कितने मेहनत लगता है उसको किन किन प्रक्रियाओं से गुजरना होता है आज हमें पता चला। उद्योग की साफ सफाई और सुंदरता भी हमें बहुत अच्छा लगा। बच्चों ने आगे कैरियर चुनने में भी मदद मिलने की बात कही।
प्लांट हेड प्रहलाद प्रसाद ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत ही सुंदर व सारगर्भित मोटिवेशन दिया एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए उनके उद्योग को चुनने के लिए बच्चों को धन्यवाद दिया। । उद्योग प्रबंधन ने बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी किया। बच्चों को डायरी एवं पेन देकर उत्साह वर्धन किया। प्लांट के सिक्योरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन हेड वायुनंदन पांडेय ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का बहुत ही अच्छा संयोजन किया। शाला परिवार ने उद्योग के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



