Home छत्तीसगढ़ जोबी में चौकी प्रभारी ने ली होली शांति समिति की बैठक

जोबी में चौकी प्रभारी ने ली होली शांति समिति की बैठक

0

 

रायगढ़ । आज दिनांक 22.03.2024 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी जोबी में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे के द्वारा होली शांति समिति के संबंध में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, पंच,सरपंच व कोटवार लोगो की मीटिंग ली गई । डीजे न बजाने, रोड में अनावश्यक चंदा न मांगने , जबरन महिलाओं को रंग गुलाल न लगाने, होली में कालिख व कीचड़ का उपयोग न करने , शराब पीकर वाहन ना चलाने व रात्रि में 10 बजे से पहले होलिका दहन करने के संबंध में चर्चा कर समझाईश दी गई गई। किसी प्रकार की आपात स्थिति में पुलिस के साथ सूचनाओं के त्वरित अदान प्रदान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शामिल लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here