Home Blog धरती मां को प्रदूषण मुक्त बनाने साइकिल से भारत यात्रा पर निकले...

धरती मां को प्रदूषण मुक्त बनाने साइकिल से भारत यात्रा पर निकले यूपी के वासु रीडर

0
मस्तूरी में चिचा फैशन एवं अमित कार्नर मेंहुआ आत्मीय स्वागत

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। धरती मां को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के संकल्प के साथ आगरा, उत्तर प्रदेश के वासु रीडर साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उनकी इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाना तथा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

इसी यात्रा के दौरान वासु रीडर के मस्तूरी पहुंचने पर सौमित्र शुक्ला के नेतृत्व में अमित जींस कॉर्नर एवं चिचा फैशन की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

वासु रीडर साइकिल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को संदेश दे रहे हैं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाने की आवश्यकता है।

मस्तूरी में मिले इस सम्मान और सहयोग से उनकी यात्रा को प्रोत्साहन मिला। वासु रीडर की यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित धरती बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here