Home Blog शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

0
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने का आरोप।
घटना का संक्षिप्त विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में, दिनांक 11.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पंकज यादव ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर प्रेम एवं शादी का झांसा दिया तथा वर्ष 2021 से जून 2026 तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार करते हुए धमकी दी।

Ro.No - 14097/148

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 353/2026, धारा 69, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कांकेर के नए बस स्टैंड में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया तथा पूछताछ की।

पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की घटना स्वीकार की गई। इसके बाद आरोपी पंकज यादव, पिता संतुराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ईरादाह, थाना एवं जिला कांकेर को दिनांक 17.10.2026 को दोपहर 13:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: पंकज यादव
पिता का नाम: संतुराम यादव
उम्र: 24 वर्ष
निवासी: ग्राम ईरादाह, थाना एवं जिला कांकेर

पुलिस टीम का विवरण

1. निरीक्षक श्री जितेन्द्र साहू
2. सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती भुनेश्वरी भगत
3. आरक्षक श्री दयानंद कुंजाम
4. आरक्षक श्री रोमेश दिवान
5. आरक्षक श्री रुद्र जुर्री
6. महिला आरक्षक श्रीमती रशीदा बानो

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here