Home Blog नवरात्रि एवं गरबा आयोजनों में महिला रक्षा टीम की सक्रिय पहल, महिलाओं...

नवरात्रि एवं गरबा आयोजनों में महिला रक्षा टीम की सक्रिय पहल, महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक ।

0
महिला रक्षा टीम ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान दुर्गा समितियों एवं गरबा आयोजन स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से किया सीधा संवाद।
‘अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड कराकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उसके उपयोग की दी जानकारी।
नवरात्रि एवं गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पुलिस की सततनिगरानी; महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने कांकेर पुलिस की पहल।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में महिला रक्षा टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान दुर्गा समितियों एवं गरबा आयोजन स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया।

Ro.No - 14097/148

टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल फोन में ‘अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड कराया गया तथा ऐप की उपयोगिता एवं उसके माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि एवं गरबा आयोजनों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उत्सवों के दौरान सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण बनाए रखना है।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

📞 महिला सुरक्षा सहायता : 9479155925
📞 आपातकालीन पुलिस सहायता : 112

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here