Home Blog लंकाहुड़ा में मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, सामूहिक आरती...

लंकाहुड़ा में मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, सामूहिक आरती का अद्भुत नजारा

0

धोबनी ( सरसीवा ) – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लंकाहुड़ा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्रि के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। खास बात यह है कि यहां पूरे गांव के लोग एकजुट होकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और सामूहिक रूप से पूजा-पाठ में भाग लेते हैं।

शाम होते ही गांव के प्रत्येक घर से माताएं, बहनें और श्रद्धालु मां दुर्गा के दरबार में पहुंचने लगते हैं। इसके बाद सभी भक्त एक साथ बैठकर माता रानी की आराधना करते हैं। मां के दरबार में होने वाली सामूहिक आरती यहां का विशेष आकर्षण है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहता है।

Ro.No - 14097/148

नवरात्रि के प्रत्येक दिन रात्रि में भजन-कीर्तन एवं भंडारे जैसे धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय बना रहता है। माता की भक्ति में लीन श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ सेवा और पूजा-अर्चना में जुटे रहते हैं।

मां दुर्गा की आरती के दौरान एक साथ जुटते ग्रामीणों का नजारा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल पेश करता है। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठता है।

नवरात्रि का यह आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गांव को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी बना हुआ है। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के साथ गांव में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here