Home Blog थाना चारामा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए...

थाना चारामा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ।

0
घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रार्थी ही निकला आरोपी।
ऑनलाइन जुआ एवं अपने खान-पान और शौक पूरे करने के लिए स्वयं के घर से जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से लगभग ₹5,00,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में प्रार्थी ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.10.2026 को वह अपने परिवार के साथ नवरात्रि कार्यक्रम देखने कांकेर गया था। रात्रि लगभग 12:30 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि घर के अंदर रखी आलमारी से उसकी मां एवं पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹6,00,000 बताई गई, चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Ro.No - 14097/148

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चोरी गए जेवरात एवं आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। घटनास्थल के निरीक्षण तथा पूछताछ के दौरान प्रार्थी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उससे विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ में प्रार्थी ने ऑनलाइन जुआ खेलने तथा खान-पान एवं अपने शौक पूरे करने के लिए स्वयं के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग ₹5,00,000 मूल्य के चोरी गए जेवरात बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामद संपत्ति का विवरण

आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए:–

1. सोने का एक हार।
2. सोने के एक जोड़ी कान के झुमके।
3. सोने की एक अंगूठी।
4. सोने के दो लॉकेट।
5. चांदी के तीन करधन।
6. चांदी की चार छोटी पायल एवं एक बड़ी पायल।
7. चांदी की एक कटोरी एवं एक चम्मच।

बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत: ₹5,00,000।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

प्रदीपचन्द्र गंगबेर, पिता शिवप्रसाद गंगबेर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बागडोंगरी, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 182/2021, धारा 376, 376(2)(ढ), 506 भादंवि तथा धारा 66(ई), 67 एवं 67(ए) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख है।

सराहनीय पुलिस टीम

– निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर
– उप निरीक्षक रूपेन्द्र पटेल
– उप निरीक्षक प्रशिक्षु हेमंत मार्गिया
– आरक्षक क्रमांक 664 तरुण सिन्हा
– आरक्षक क्रमांक 60

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here