प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनौरी आश्रित ग्राम हरदी में जवारा विसर्जन का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मां को नाम आंखों से बिदाई दीये । इस अवसर पर सरपंच कमोद धीवर के नेतृत्व में पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। माता के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ जवारा विसर्जन में भाग लिया। जवारा विसर्जन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं का पालन किया गया। श्रद्धालु माता मांदर के थाप पर भजन के साथ जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
ग्रामीण अंचलों में जावरा पर्व का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। यह पर्व लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देता है। ग्राम हरदी में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
जावरा विसर्जन के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इस दौरान सरपंच कमोद धीवर तथा श्रद्धालुओं ने माता से गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कामना की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।



