ग्राम बड़ेगौरी में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमकाने की सूचना पर चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
पुलिस ने घेराबंदी कर 03 युवकों को पकड़ा, कब्जे से 03 धारदार चाकू बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना चारामा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़ेगौरी में तीन युवक अपने पास धारदार चाकू रखकर संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं तथा आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ा गया। इस संबंध में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 03 धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए। साथ ही एक स्कूटी वाहन क्रमांक CG 19 BD 5598 भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
भूपेन्द्र उर्फ सूरज कवाची, पिता बुधराम कवाची, उम्र 19 वर्ष, निवासी बड़ेगौरी, थाना चारामा, जिला कांकेर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य दो के नाबालिग होने के कारण उनके विरुद्ध विधि के अनुरूप कार्रवाई की गई।
जब्त सामग्री का विवरण
1. काले रंग के कवर वाला धारदार चाकू — कुल लंबाई 27 सेमी, चौड़ाई 3 सेमी।
2. लोहे का धारदार चाकू — लंबाई 33 सेमी, चौड़ाई 3 सेमी।
3. लोहे का धारदार चाकू 25 सेमी और चौड़ाई 2.5सेमी।
4. स्कूटी वाहन क्रमांक CG 19 BD 5598।
सराहनीय पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में थाना चारामा के निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सहायक उपनिरीक्षक माखन नागवंशी, सहायक उपनिरीक्षक दुष्यंत दीवान, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सोनवानी, नरेन्द्र नागेश तथा आरक्षक भागीरथी मण्डावी एवं शंकर खुंटे का विशेष योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस 9479155125 पर दें। आपकी छोटी-सी सूचना भी किसी बड़ी आपराधिक घटना को रोकने में सहायता कर सकती है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



