Home Blog पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर लोहे की वजनदार पट्टी...

पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्रवाई।
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुभाग पुलिस अधिकारी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रार्थी निर्भय श्रीवास्तव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोडेजुंगा चौक, कांकेर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.10.2026 को दोपहर लगभग 12:20 बजे मांझापारा कांकेर स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर मनीष सेरवानी एवं अमन मंडावी उर्फ आमीन ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

Ro.No - 14097/148

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 296, 118(2), 351(3), 127(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उनसे पूछताछ की । आरोपियों ने अपने कथनों में पैसे के विवाद को लेकर घटना के दिन युवक को दुकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर मारपीट करने की बात बताई।

घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी को दिनांक 23.10.2026 को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. मनीष सेरवानी
पिता – स्व. अशोक सेरवानी, उम्र 44 वर्ष
निवासी – गोविंदपुर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

2. अमन मंडावी उर्फ आमीन
पिता – विष्णु राम मंडावी, उम्र 21 वर्ष
निवासी – शिवनगर, कांकेर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

जब्त संपत्ति

– घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी – 01 नग।

पुलिस टीम का विवरण

– निरीक्षक जितेन्द्र साहू, थाना प्रभारी कांकेर
– सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू
– प्रधान आरक्षक कौशल साहू
– आरक्षक अनिल मरकाम
– आरक्षक देवदत्त कडियाम
– आरक्षक पुरन साहू

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों पर नियंत्रण पुलिस और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में सहायक हो सकती है।

जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here