Home Blog खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध मोदी और विष्णु देव...

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध मोदी और विष्णु देव साय सरकार — चंद्रप्रकाश सूर्या

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ

मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नवागांव के विकास को मिली ₹19.50 लाख की बड़ी सौगात

इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को नई पहचान दी है। आज गांवों, कस्बों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश की कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। केंद्र सरकार खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण, प्रतिभा पहचान एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत नवागांव के विकास के लिए 9:50 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की बात कही

मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। कबड्डी हमारी मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल है, जो शारीरिक क्षमता के साथ साहस, एकता, रणनीति और सामूहिक नेतृत्व की भावना विकसित करता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, “जो खेलेगा, वही खिलेगा और जो खिलेगा, वही आगे बढ़कर अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगगा मुख्य अतिथि ने 10 लाख रुपए विकास नीति से दिए जाने की घोषणा की..

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिंगराजपारा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹21,000 नकद एवं विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

कोरबा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹15,000 नकद एवं ट्रॉफी हासिल की। सक्ती जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹10,000 नकद एवं ट्रॉफी जीती, जबकि सिविल सर्विसेस की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹7,000 नकद एवं ट्रॉफी प्राप्त की..

कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भास्कर पटेल, जिला युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विशाल मिश्रा, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री प्रशांत यादव, युवा मोर्चा विद्यालय प्रमुख विकास पटेल, भिलाई सरपंच हरदीप सूर्या, जांजी सरपंच राजेंद्र पाटले, कौड़िया सरपंच धनेश्वर साहू, मुड़पार सरपंच दिलीप मन्नेवार, रामखेलावन यादव एवं हर्ष केडिया सहित

आयोजन समिति के सदस्य मुकेश पटेल, रामानंद पटेल, पूर्व सरपंच बलराम, मनीष जगत, राजेश जगत, परमेश जगत, रामप्रसाद पटेल, संदीप, अयान, अश्विनी पटेल, हिमांशु, अरविंद जांगड़े, सुशील रात्रे एवं कन्हैया आदिले एवं ग्रामवासियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here