Home Blog उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बडी कार्यवाही ।

उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बडी कार्यवाही ।

0
अवैध रूप से देशी मदिरा का बिक्री हेतु परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से 40 नग देशी प्लेन मदिरा 7.200 बल्क लीटर ,किमती 4000 /- रू एवं नगदी 300 रू जप्त।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-

इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) कांकेर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के उपर लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है ।

पुलिस जांच एवं गिरफ्तारी:-

प्रकरण में दिनांक 25.10.26 को पुलिस पार्टी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति वाहन स्कुटी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये परिवहन कर रहा है सूचना पर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन चालक को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश साहू पिता स्व चुनरूराम साहू उम्र 40 साल निवासी तेलगरा थाना चारामा होना बताया तलाषी पर उनके कब्जे से 40 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल 7.200 बल्क लीटर किमती 4000 रू , नगदी रकम 300 रू एवं वाहन स्कुटी क्रमांक सीजी 19 बीजे 8132 को जप्त किया गया ।

Ro.No - 14097/148
बरामदगी का विवरण:-

(01) 40 नग देशी प्लेन मदिरा 7.200 बल्क लीटर ,किमती 4000 /- रू एवं नगदी 300 रू.
(02) एक वाहन स्कुटी क्रमांक सीजी 19 बीजे 8132

गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-

(01) दिनेश साहू पिता स्व चुनरूराम साहू उम्र 40 साल निवासी तेलगरा थाना चारामा जिला कांकेर छ0ग.

सराहनीय पुलिस टीम :-

निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर ,सउनि दुष्यंत दीवान , आर0 सत्यनारायण सलाम , आर. श्याम गावडे का विशेष योगदान रहा ।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here