Home Blog जिला मुख्यालय कांकेर में 02 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

जिला मुख्यालय कांकेर में 02 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

0
राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ‘राज्योत्सव’ के आयोजन का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला मुख्यालय कांकेर में 02 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव कार्यक्रम नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने राज्योत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर कांकेर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here