प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव के बीच जहां मौसम में बदलाव, तेज हवाओं और बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा आम जनजीवन भी बहुत प्रभावित हुई। वहीं मस्तूरी क्षेत्र में प्रवीण कौशिक की तत्परता से बिजली विभाग की व्यवस्था संतोषजनक रही। विपरीत मौसमी परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।
आमतौर पर तेज हवाओं और बारिश के दौरान बिजली के खंभे, तार एवं ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके चलते ग्रामीणों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार मस्तूरी क्षेत्र में अधिकारी के देख रेख से बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहने से लोगों को ऐसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिली।
बिजली विभाग की सतर्कता और व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने संतोष जताया है। विशेषकर घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति राहत भरी रही। बिजली व्यवस्था सुचारु रहने से पेयजल आपूर्ति सहित दैनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल असर नहीं पड़ा।
मौसम की चुनौती के बीच विद्युत व्यवस्था को बनाए रखना विभागीय सतर्कता और बेहतर प्रबंधन का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है। चक्रवाती तूफान के असर के बावजूद मस्तूरी में बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।



