आरोपीयों के कब्जे से करीबन 01 क्विटल कुसमी लाख किमती करीब 200000 बरामद ।
चोरी की गयी संपत्ति की शत प्रतिशत बरामदगी
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) कांकेर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा फार्म हाउस में ताला तोडकर चोरी करने वाले 02 आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया ।
प्रार्थी बुद्वदेव नायक पिता अश्वनी कमार निवासी बारगरी थाना आकर लिखित आवेदन पेष कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.10.26 को चाॅवडी स्थित फार्म हाउस गया था फार्म हाउस मे कमरे में लगा ताला टुटा हआ था ।अन्दर कमरे में रखा धुला हुआ कुसमी लाख 01 क्विंटल किमती 200000 रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 228/26 धारा 331(5),305(a),324(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्व कर पता तलाश में लिया गया ।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपीयो (01) देवराज माहला पिता कुबेर सिहं माहला उम्र 34 निवासी चाॅवडी जिला कांकेर छ0ग0 (02) टिकेश्वर माहला पिता सोहन लाल माहला उम्र 39 साल निवासी चाॅवडी थाना चारामा जिला कांकेर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।पूछताछ पर धुला हुआ कुसमी लाख 02 बोरी को चोरी करना स्वीकार करने पर गिर0 कर न्यायालय में पेश किया गया ।
बरामदगी का विवरण:-
(01) 02 प्लास्टिक बोरी में धुला कुसमी लाख 98 किला किमती करीबन 200000 रू ,
(02) एक लोहे का राड
(03) एक नग टुटा हुआ ताला ,
(04) एक नग मोटर सायकल किमती 30000 रू जुमला रकम 230000 रू
गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-
(01) देवराज माहला पिता कुबेर सिहं माहला उम्र 34 निवासी चाॅवडी जिला कांकेर छ0ग0
(02) टिकेश्वर माहला पिता सोहन लाल माहल उम्र 39 साल निवासी चाॅवडी थाना चारामा जिला कांकेर
सराहनीय पुलिस टीम :-
मामले में थाना चारामा द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में त्वरित विवेचना कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , उनि.प्रशि. हेमन्त मार्गिया, आर0 तरूण सिन्हा, आर.क्र. भागीरथी , आर0 बलराम सिन्हा , आर0 डोमेन्द्र बघेला का विशेष योगदान रहा ।
📢 कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है ।इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है ।यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



