Home Blog आमजनों तक आसानी से पहुंच रहा डिजिटल सेवाओं का लाभ

आमजनों तक आसानी से पहुंच रहा डिजिटल सेवाओं का लाभ

0
सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र

रायगढ़, शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आमजनों तक आसानी से पहुंच रहा है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन और उनके समयबद्ध निराकरण से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इसका लाभ खरसिया तहसील के ग्राम तेलीकोट निवासी जागृति कुर्रे को भी मिला है। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

जागृति कुर्रे को अपनी उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था और कार्यालयों के कई बार चक्कर भी लगाने पड़ते थे। जागृति ने तहसील कार्यालय खरसिया स्थित सेवा सेतु केंद्र में 6 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए गए। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों में उनका जाति प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। जागृति कुर्रे और उनके परिवार ने इस सुविधा के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इससे नागरिकों को सेवाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here