Home Blog मस्तूरी में परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल ने संभाला कार्यभार विभागीय गतिविधियों को...

मस्तूरी में परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल ने संभाला कार्यभार विभागीय गतिविधियों को मिलेगी नई गति

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी परियोजना में परियोजना अधिकारी के रूप में दीप्ति पटेल ने नवीन कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
दीप्ति पटेल के कार्यभार ग्रहण करने से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था तथा हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद है।

Ro.No - 14097/148

परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, पोषण अभियान की निगरानी, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती माताओं को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना प्रमुख कार्यों में शामिल होगा।

पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय एवं शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
दीप्ति पटेल के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गति देने की प्राथमिकता होगी।

दीप्ति पटेल ने कहा कि क्षेत्र वासियों को मस्तूरी परियोजना में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मिल कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here