Home Blog कांकेर पुलिस द्वारा “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी...

कांकेर पुलिस द्वारा “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी।

0
स्कार्पियो वाहन से 30 पेटी अवैध रॉकेट देशी संत्रा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।
2950 नग शराब, कुल 265.500 लीटर कीमती ₹1,18,000 एवं ₹50,000 नगद बरामद।
अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सहित मोबाइल फोन भी जब्त।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम मे थाना बांदे पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पीव्ही-82 विजय नगर में घेराबंदी कर अमित साहा के कब्जे से स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 J 8172 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब, कुल 2950 नग (प्रत्येक बोतल 90 एमएल), कुल 265.500 लीटर शराब बरामद की गई।

Ro.No - 14097/148

पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष अवैध शराब, नगदी रकम ₹50,000, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन एवं एक मोबाइल फोन को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना बांदे में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-

अमित साहा, पिता स्व. आनंद साहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीव्ही-14 श्यामनगर, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

जप्त सामग्री का विवरण :-

1. 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब, कुल 2950 नग, मात्रा 265.500 लीटर – कीमत ₹1,18,000।
2. नगदी रकम – ₹50,000।
3. घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 J 8172 – कीमत ₹3,00,000।
4. एक नग आईक्यू मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹20,000।

पुलिस टीम का विवरण :-

निरीक्षक रामचन्द्र साहू, थाना प्रभारी बांदे, सउनि कमलेश कुमार साहू, आरक्षक 1241 यशवंत मंडावी, आरक्षक 1273 अमृत नेताम, आरक्षक 1105 मोहन दुग्गा, आरक्षक 1184 अरुण मंडावी, आरक्षक 1294 उमेश जुर्री, आरक्षक 1441 लिलेश सिन्हा, आरक्षक 333 इन्द्रजीत विश्वास एवं महिला आरक्षक 1104 हिरोन्दा दुग्गा।

📢 कांकेर पुलिस की अपील :-

किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here