Home Blog जिले में 09 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश

जिले में 09 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश

0
गोवर्धन पूजा के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) 20 नवम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार 09 नवंबर सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व में 09 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर संपूर्ण उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए घोषित स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए अब 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here